पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एसएसपी निवास पर दिल का दौरा पड़ने से पुलिस कर्मी की मौत

एसएसपी निवास पर दिल का दौरा पड़ने से पुलिस कर्मी की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा । एसएसपी निवास पर तैनात पंजाब पुलिस के मुलाजिम की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। थाना सिटी वन के एसएचओ गुरप्रीत सिंह ने बताया कि गांव मोठावाली निवासी जगसीर सिंह पंजाब पुलिस में हवलदार के तौर पर एसएसपी निवास पर गार्ड के तौर पर तैनात था। शनिवार की दोपहर को तीन बजे के बाद अचानक उसे ड्यूटी के दौरान दिल का दौरा पड़ने पर उसे अस्पताल पहुंचाया गया। सरकारी अस्पताल में उसे जांच उपरांत मृत घोषित कर दिया गया। बताया जा रहा है कि मुलाजिम के दो बच्चे हैं। बेटी विदेश में है जबकि बेटा प्लस टू में पढ़ता है।

खबरें और भी हैं...