नशीली गोलियों समेत दो आरोपी गिरफ्तार
दो विभिन्न मामलों में पुलिस ने 280 नशीली गोलियों समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है। थाना बाघापुराना के एएसआई गुरतेज सिंह ने बताया कि कस्बे में शुक्रवार को गश्त के दौरान सौ नशीली गोलियों बरामद कर बंसा सिंह निवासी गांव राजेयाना को गिरफ्तार किया गया।
दूसरे मामले में सीआईए स्टाफ के एएसआई गुरमेल सिंह ने बताया कि थाना सिटी साउथ में पड़ते बाबा मल्लन शाह के डेरे के निकट 180 नशीली गोलियां बरामद कर गुलशन मसीह निवासी गांव दुन्नेके को गिरफ्तार किया गया है।