पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • युवती को जमीन बेचने के नाम पर 4 लाख की ठगी की

युवती को जमीन बेचने के नाम पर 4 लाख की ठगी की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमीन का फर्जी मालिक बनकर एक व्यक्ति द्वारा चार लाख रुपए में चार कनाल 17 मरले जमीन एक युवती को बेचने के आरोप में पुलिस ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है।

थाना निहाल सिंह वाला के एएसआई निर्मल सिंह ने बताया कि गांव भागीके निवासी रछपाल कौर ने पुलिस को बयान दिया है कि उसे गांव के ही गुरदेव सिंह ने चार कनाल 17 मरले जमीन बेचने के नाम पर चार लाख रुपए लिये थे। लेकिन बाद में उस जमीन की पड़ताल करने पर पता चला कि जिस जमीन को गुरदेव सिंह चार लाख में उसे बेचने की कोशिश कर रहा है, असल में वह जमीन उसकी है ही नहीं।

इसके बाद युवती ने गुरदेव सिंह से चार लाख रुपए वापस मांगे तो गुरदेव सिंह ने युवती को रुपये देने से साफ इंकार कर दिया। युवती द्वारा एसएसपी को लिखित शिकायत दी गई। एसएसपी ने मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा को सौंपी। जांच अधिकारी द्वारा मामले की जांच उपरांत शिकायतकर्ता रछपाल कौर द्वारा लगाए आरोप सही पाए जाने पर धोखाधड़ी व गबन के आरोप मे केस दर्ज किया है।

खबरें और भी हैं...