पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मानसिक तौर पर परेशान युवक ने फंदा लगा की आत्महत्या

मानसिक तौर पर परेशान युवक ने फंदा लगा की आत्महत्या

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मानसिक तौर पर परेशान एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। उक्त युवक की शादी डेढ़ साल पहले हुई थी और उसकी प|ी गर्भवती है।

थाना अजीतवाल के एएसआई चरणजीत सिंह ने बताया कि गांव झंडेयाना शरकी निवासी निर्मल सिंह ने पुलिस को बयान दिया है कि उसका बेटा जगसीर सिंह 28 साल एफसीआई अजीतवाल में लेबर का काम करता था। डेढ़ साल पहले उसकी शादी की थी। उसकी पुत्रवधू गर्भवती है। शुक्रवार की रात को बेटा खाना खाने के बाद कमरे में जाकर सो गया। शनिवार की सुबह सात बजे जगसीर सिंह की माता छिंदर कौर उसे उठाने के लिए गई तो दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद रोशन दान से झांक कर अंदर देखा तो जगसीर सिंह का शव पंखे से लटक रहा था। इस पर छिंदर कौर ने बेटे का शव लटकता देख शोर मचाया तो परिवार व गांव के लोग इकट्ठा हुए और शव फंदे से नीचे उतारकर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसके बयान पर 174 की कार्रवाई करते हुए सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

खबरें और भी हैं...