पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फायर ब्रिगेड ने सिविल अस्पताल में ऊंची इमारतों में लगी आग बुझाने का दिया डेमो

फायर ब्रिगेड ने सिविल अस्पताल में ऊंची इमारतों में लगी आग बुझाने का दिया डेमो

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फायर ब्रिगेड विभाग की ओर से फायर दिवस के उपलक्ष्य में लोगों को आग की घटनाओं पर काबू पाने के लिए जागरूक किया गया। फायर अफसर भुपिंदर सिंह के नेतृत्व में फायर मैन्स द्वारा अग्नि शमन यंत्र के साथ मौके पर आग को बुझाने व ऊंची इमारतों में लगी आग पर काबू पाने के लिए पानी की बौछार करने आदि के डैमो दिखाकर लोगों को जागरूक किया गया।

विभाग का मकसद यह था कि जब तक आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं पहुंचती तब तक लोग खुद अग्नि शमन यंत्र के साथ आग बुझाने का प्रयास करें ताकि ज्यादा नुकसान होने से बचा जा सके। फायर अफसर भुपिंदर सिंह ने कहा कि हर घर, दुकान व आफिस में अग्निशमन यंत्रों का होना जरुरी है। इसके अलावा पानी व रेत से भी आग पर काबू पाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि गेहूं का सीजन शुरू होने के कारण बेशक स्टाफ की कमी से मोगा फायर विभाग जूझ रहा है। लेकिन पहले से काम कर रहे मुलाजिमों को हर समय तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं ताकि अगर किसी खेत में गेहूं की फसल को आग लगती है तो मौके पर जाकर काबू पाया जा सके। उन्होंने कहा कि कस्बा निहाल सिंह वाला, बाघापुराना, धर्मकोट सहित कुछ इलाके दूर होने के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ी को पहुंचने में 40 से 50 मिनट लग जाते हैं। अगर डिप्टी कमिश्नर उन्हें निर्देश देते हैं तो वह फायर ब्रिगेड की गाड़ी को कुछ समय के लिए निहाल सिंह वाला, बाघापुराना के बीच बने फूलेवाला चौक में खड़ी कर सकते हैं ताकि दूर के इलाकों में समय पर गाड़ी पहुंचकर आग पर काबू पाया जा सके।

सिविल अस्पताल में अग्निशमन यंत्र के साथ आग को बुझाता फायरमैन।

खबरें और भी हैं...