परिवार को अमेरिका भेजने के नाम पर 31.96 लाख रुपए की ठगी
एक व्यक्ति को परिवार समेत अमेरिका भेजने के नाम पर 31 लाख 96 हजार रुपए की ठगी मारने के आरोप में पुलिस ने एनआरआई, उसके बेटे व पुत्रवधू समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
थाना मैहना के एएसआई मनजिंदर सिंह ने बताया कि मोगा के सरदार नगर निवासी सुखजीत सिंह ने एसएसपी मोगा को 23 मई 2017 दी लिखित शिकायत में आरोप लगाया था कि वह अपनी प|ी सुखदीप कौर, 12 साल का बेटा गुरशरण सिंह व सात साल की बेटी गुरसीरत कौर समेत अमेरिका जाना चाहता था। इसके लिए प|ी के रिश्ते में लगते चाचा चमकौर सिंह से बात करने पर उसने एनआरआई जरनैल सिंह के साथ साल 2015 में मुलाकात करवाई। इस दौरान चमकौर सिंह व एनआरआई जरनैल सिंह ने उससे कहा था कि वह लोग विदेश भेजने का काम करते हैं। इस काम के लिए 36 लाख रुपए लगेंगे। इस पर 29 दिसंबर 2015 को उसने चमकौर सिंह के सुसराल गांव मैहना में जाकर 14 लाख रुपए एनआरआई जरनैल सिंह को दिए। साथ ही एनआरआई जरनैल सिंह ने उससे कहा कि वह दस दिन इंतजार करें वह उसे अपने साथ ही अमेरिका लेकर चलेगा। लेकिन एनआरआई जरनैल सिंह उसे बिना बताए कुछ दिन बाद अचानक अमेरिका चला गया। 20 मई 2016 को एनआरआई जरनैल सिंह का बेटा तरलोचन सिंह व उसकी पुत्रवधू रूपिंदर कौर उसके घर सरदार नगर में आए तथा उससे 16 लाख रुपए लेकर चले गए। साथ ही कहा कि उनका वीजा लग गया है विदेश जाने की तैयारी कर लो। जबकि 21 मई 2016 को तरलोचन सिंह व रूपिंदर कौर ने उसके पूरे परिवार की टिकटों के लिए एक लाख 96 हजार रुपए लिए। 22 मई 2016 को तरलोचन सिंह व रूपिंदर कौर भी अमेरिका लौट गए। इस तरह चारों ने 31 लाख 96 हजार रुपए की ठगी मारी है।
11 महीने चली जांच उपरांत कार्रवाई
एसएसपी ने मामले की जांच डीएसपी इन्वेस्टिगेशन को सौंप दी थी। जांच अधिकारी द्वारा मामले की लगभग 11 महीने चली जांच उपरांत शिकायतकर्ता द्वारा लगाए आरोप सही पाए जाने पर चमकौर सिंह, एनआरआई जरनैल सिंह, उसका बेटा तरलोचन सिंह व उसकी पुत्रवधू रूपिंदर कौर के खिलाफ धोखाधड़ी व गबन के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।