बैसाखी को लेकर लगवाए पौधे
मोगा | यूथ अरोड़ा महासभा की ओर से बैसाखी को लेकर लायलपुर पार्क में पौधारोपण किया गया। पार्षद प्रेमचंद के नेतृत्व में पार्क में 70 फलदार व छायादार पौधे लगाए गए। इस अवसर पर यूथ अरोड़ा महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव नरूला, दिनेश कटारिया, संजीव ग्रोवर, कमल कुमार, हनी मंगा, बलवीर ग्रोवर, सुखपाल पाली, संजीव अरोड़ा, जसवीर कंडा, अशोक अरोड़ा, बिल्ला कोछड़, पूर्ण सिंह, जीता सिंह उपस्थित थे।