मोगा| विश्व हिंदु शक्ति की ओर से जीरा रोड पर बनी बाबा सरवन दास पिंगलवाड़ा गोशाला में गोवंश को गुड़ हरा चारा डालने के साथ घायल गायों के उपचार हेतु दवाइयां भी दी गई। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल शर्मा ने कहा कि बेशक हिंदु धर्म में गोवंश को मां का दर्जा दिया गया है, लेकिन सड़कों पर लावारिस घुमा रही गोवंश की देखभाल के लिए न तो जिला प्रशासन और न ही नगर निगम के अधिकारी आगे आ रहे है। इसलिए हम सबको मिलकर सड़कों पर घुमा रही गोवंश को गोशाला पहुंचाना चाहिए, ताकि गोशाला में रहकर गोवंश की संभाल हो सके।