पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सिख भाईचारे की मजबूती में जस्सा सिंह का अहम योगदान : गुरप्रीत सिंह

सिख भाईचारे की मजबूती में जस्सा सिंह का अहम योगदान : गुरप्रीत सिंह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामगढ़िया वेलफेयर सोसायटी की ओर से कौमी जरनैल महाराजा जस्सा सिंह रामगढ़िया के 295वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा विश्वकर्मा भवन में समागम करवाया गया।

श्री गुरु ग्रंथ साहिब की पावन हजूरी में श्री अखंड पाठों के भोग डालकर रागी जत्थे द्वारा गुरु साहिबान का यश गायन किया गया। समागम में विशेष रूप से उपस्थित हुए कैबिनेट मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़, पूर्व कृषि मंत्री जत्थेदार तोता सिंह, विधायक डॉ. हरजोत कमल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष कर्नल बाबू सिंह, सिटी अध्यक्ष विनोद बांसल, रवि ग्रेवाल, कुलदीप सिंह ढोंस, डॉ. पवन थापर सहित शहर के गणमान्य उपस्थित हुए। समागम को संबोधित करते कैबिनेट मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ ने कहा कि सिक्ख भाईचारे की मजबूती में जस्सा सिंह रामगढ़िया का महान योगदान है।

सिख इतिहास में महाराज जस्सा सिंह रामगढ़िया और सिख सरदारों की बहादुरी की मिसालें सुनहरी अक्षरों में दर्ज है। सिख पंथ की स्थापना श्री गुरु गोबिंद सिंह ने की, लेकिन सिख पंथ को मजबूती अलग-अलग मिसालें व ओर सिख नेताओं ने दी। जस्सा सिंह रामगढ़िया एक बहादर योद्धा थे, जिन्होंने सिखों पर जुल्म के खिलाफ डटकर मुकाबला किया और दरबार साहिब अमृतसर की पवित्रता कायम रखने के लिए योगदान दिया। इस मौके पर रामगढ़िया वेलफेयर सोसायटी की ओर से गुरप्रीत सिंह कांगड़ को सम्मानित किया। इस अवसर पर पार्षद चरनजीत झंडेयाना, गुरबचन सिंह, सुरिंदर सिंह, गुरप्रीतम सिंह, बलविंदर सिंह, करनैल सिंह, जगीर सिंह, उत्तम सिंह हरजीत सिंह, अवतार सिंह, बूटा सिंह, बलविंदर सिंह और सोहन सिंह आदि उपस्थित थे।

विश्वकर्मा भवन में जस्सा सिंह जन्मदिवस समागम को संबोधित करते कैंबिनट मंत्री गुरप्रीत सिंह व उपस्थित गणमान्य ।

चौधर के लिए एक-दूसरे की पगड़ियां उतारना चिंताजनक : डॉ. सोनिया

समालसर |सिखों द्वारा सिखों की ही पगड़ियां उतारना बहुत ही चिंताजनक विषय है। इसको हर हालत में रोका जाना चाहिए। इन बातों का प्रगटावा मानव अधिकार कमिशन स्वीडन की प्रधान डॉ. सोनिया ने किया। उन्होंने कहा कि हमारे गुरुओं ने दस्तारों के लिए पता नहीं कितनी कुर्बानियां की है, तब जाकर हमें सरदारियां मिली है। लेकिन बहुत ही चिंताजनक बात है कि सिखों द्वारा अपनी फोकी चौधर के लिए एक दूसरे की पगड़ियां उछाली जा रही है जोकि बहुत ही निंदा-योग है। इस मौके पर डॉ. सोनिया ने सिक्ख कौम के बड़े धार्मिक व राजनीतिक नेताओं को पुरजोर निवेदन किया कि पगड़ी की रखवाली के लिए जाबता कायम किया जाए।

डॉ. सोनिया।

खबरें और भी हैं...