पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रक्तदान से किसी की बहुमूल्य जिंदगी बच जाती है : गगन

रक्तदान से किसी की बहुमूल्य जिंदगी बच जाती है : गगन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रक्तदानियों को बैज लगाते सांझ वेलफेयर क्लब के सदस्य।

मोगा|सिविल अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्त की कमी को पूरा करने के उद्देश्य से सांझ वेलफेयर क्लब की ओर से गुरुद्वारा राजपूत में रक्तदान कैंप लगाया गया। इसमें 55 युवाओं द्वारा ब्लड बैंक को रक्तदान किया गया। रक्तदानियों को क्लब की ओर से सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। क्लब के अध्यक्ष गगन रामूवालिया ने कहा कि रक्तदान करने से शरीर में कोई कमजोरी नहीं आती, बल्कि हमारे द्वारा किए रक्तदान से किसी की बहुमूल्य जिंदगी बच जाती है। इस अवसर पर युवा अग्रवाल सभा के चेयरमैन विकास बांसल, अध्यक्ष रिशु अग्रवाल, सचिव, भारत गुप्ता,अंकित मित्तल, प्रशोत्म अंजान, विशाल ढींगरा, अनिल मनचंदा, गगन सिंह, बब्बू शर्मा, पार्षद मनजीत धंमू, पार्षद राकेश बजाज उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...