मोगा |शुगर चेतना सोसायटी की ओर से रविवार को रेलवे स्टेशन के बाहर शुगर व काले पीलिए की बीमारी के चेकअप का कैंप लगाया गया। इसमें बोम्बे लैब के टेक्निशयन द्वारा 225 मरीजों का चेकअप किया गया। सोसायटी के संस्थापक राजिंदर छाबड़ा ने कहा कि स्वस्थ शरीर रखने के लिए सुबह व सांय पार्कों में सैर, शरीर में मोटापा न आए इसके लिए शारीरिक क्षमता अनुसार योग का अभ्यास व मीठी चीजों का परहेज करें ताकि शुगर से होने वाली बीमारियों से बचा जा सके। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रदीप मंगला, सीनियर उपाध्यक्ष प्रवीण गर्ग बोबी, कैशियर गौरव जैन, बलवीर सिंह, अनिल धवन, विजय गोयल, रिषी मनचंदा, रमेश नारंग, राम शरण, करन छाबड़ा व सोसायटी के सदस्य उपस्थित थे।