भास्कर संवाददाता|बाघापुराना
बीमारियों में घिरे आर्थिक तौर पर कमजोर लोगों को सेहत सेवाएं प्रदान करने के लिए बड़ा प्रयास करने वाले बाबा बंत सिंह वेलफेयर क्लब ने आयुर्वेदिक मेडिकल कैंप का आयोजन करके 335 मरीजों की जांच कर दवाइयां दी। कैंप में एएमओ सिविल अस्पताल मोगा डाॅ. नवदीप सिंह बराड़, डाॅ. भूपिन्द्र सिंह गिल, डाॅ. सिमरजीत कौर, डाॅ. मीनू के अलावा फार्मासिस्टों की मुकम्मल टीम ने सुबह 9 बजे से 2 बजे तक मरीजों की जांच की। कैंप का उद्घाटन बाबा गुरदीप सिंह ने किया और आर्थिक सहायता भी दी, जबकि लंगर आदि का समूचा प्रबंध एनआरआई बेअंत सिंह बंटी ने किया। डाॅ. नवदीप बराड़ ने बताया कि आयुर्वेदिक इलाज एलोपैथी के मुकाबले बेहद बेहतर हैं तथा अब सरकार की ओर से इस इलाज को घर-घर तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। बस्ती में लोगों तक मुफ्त इलाज का प्रयास करने वाली बाबा बंत सिंह वेलफेयर क्लब के अध्यक्ष गोबिंद सिंह भिंदी, चेयरमैन सुखप्रीत सिंह पप्पू, कैशियर राजकुमार राजा, प्रदम्मन भट्टी, डाॅ. सुखपाल सिंह, मनीष कुमार लाला, गुरप्रकाश सिंह टिंकू, अर्जुन भट्टी, गुरदित सिंह, कुलदीप भोला आदि पदाधिकारियों ने इस साझे कैंप की मुख्य मेहमान बाबा गुरदीप सिंह और डाक्टरों की टीम ने भरपूर प्रशंसा की।
चेकअप कैंप में मरीजों की जांच करते डाॅक्टर व मुख्य मेहमान व क्लब मेंबर।