मोगा|बीडीपीओ कांप्लेक्स में पंचायत समिति मोगा 1 की बैठक चेयरमैन रणधीर सिंह ढिल्लों की अध्यक्षता में हुई। इसमें नसीब कौर वाइस चेयरमैन, सतपाल बीडीपीओ मोगा 1, सुपरिंटेंडेंट मनीषा गुप्ता, अकाउंटेंट अमरजीत कौर, दफ्तरी स्टाफ व समिति मैंबर शामिल हुए। इस मौके पर दीन दयाल उपाध्याय पंचायत शास्त्री करन पुरस्कार प्रधानमंत्री नरिंदर मोदी द्वारा चेयरमैन रणधीर सिंह को देने पर खुशी हाजिर करते बधाई दी। इस मौके समुच्चे स्टाफ व समिति सदस्यों ने चेयरमैन रणधीर सिंह का सम्मान किया गया। इस अवसर पर बलबीर सिंह, जसविंदर कौर, जोगिंदर कौर, बलविंदर सिंह, करमजीत कौर, बलजिंदर सिंह, प्रीतम सिंह, चरन सिंह, बलदेव आदि उपस्थित थे।