- Hindi News
- National
- 53 साल की महिला से युवक ने की जबरदस्ती, विरोध करने पर घूसे मारे व दांतों से काटा, आरोपी गिरफ्तार
53 साल की महिला से युवक ने की जबरदस्ती, विरोध करने पर घूसे मारे व दांतों से काटा, आरोपी गिरफ्तार
मोगा|गुरुदारा साहिब में माथा टेकने जा रही महिला को दवाई खानी भूलने के चलते वह वापस घर लौटी तो नशे के हालत में एक युवक ने उसे पकड़ कर जबरदस्ती रेप करने की कोशिश की। महिला के विरोध करने पर उसके कपड़े फाड़े तथा दांतों से काट लिया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। थाना सदर के एएसआई अंग्रेज सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 53 साल की महिला ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि 17 मई की सुबह साढ़े आठ बजे वह गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने के लिए जा रही थी। रास्ते में उसे याद आई की वह दवाई खाना भूल गई है। वह रास्ते से ही वापस घर लौटी, जैसे ही वह घर में दाखिल हुई तो इतने में अजैब सिंह जो कि उस समय नशे की हाल में था, पीछे से घर में घुस आया तथा जबरदस्ती करने लगा। विरोध करने पर उसे दांतों से काटा तथा घूसे मारने के बाद कपड़े फाड़ दिए। शोर मचाने पर वह भाग निकला। पुलिस ने महिला के बयान पर अजैब सिंह के खिलाफ जबरन रेप करने की कोशिश करने व मारपीट करने के आरोप में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।