पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कांग्रेसी विधायक के पीए ने वृद्ध को तहसीलदार के सामने मारा थप्पड़, दस्तार उतारी, केस दर्ज

कांग्रेसी विधायक के पीए ने वृद्ध को तहसीलदार के सामने मारा थप्पड़, दस्तार उतारी, केस दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक पार्टी के साथ तहसीलदार कार्यालय में 10 मरले प्लाट की रजिस्ट्री करवाने आए वृद्ध प्रॉपर्टी डीलर को वहां मौजूद कांग्रेसी विधायक डॉ. हरजोत कमल का पीए कहने वाले जगदीप सिंह उर्फ सीरा ने गालियां देते हुए थप्पड़ जड़ने के साथ ही दस्तार उतार दी।

मामला बिगड़ता देख तहसीलदार कुछ समय के लिए अपने कार्यालय से चले गए। दूसरी अपनी सुनवाई न होती देख वृद्ध ने सिख संगठनों से संपर्क किया और एसपी-डी को लिखित शिकायत दी। इस उपरांत कांग्रेसी विधायक के पीए के खिलाफ केस दर्ज हुआ। राजिंद्रा एस्टेट निवासी प्रॉपर्टी डीलर मंजीत सिंह ने बताया कि जवाहर नगर गली नंबर तीन में एसडी वुमेन फार गर्ल्स वाली गली में उनकी पहचान के दिनेश सूद व अतुल कुमार सूद का बीस मरले का प्लाट पड़ा है। उसमें से 10 मरले के प्लाट की वहां रहने वाले हरजीत कुमार के नाम पर रजिस्ट्री करवाने के लिए वे तहसीलदार के कार्यालय में गए थे। वहां पर पहले से जगदीप सिंह उर्फ सीरा मौजूद था, जिसने उक्त जमीन को लेकर उससे उलझ पड़ा और थप्पड़ मारने के साथ ही पगड़ी उतार दी।

पीड़ित मंजीत सिंह व अन्य थाना सिटी वन के एसएचओ गुरप्रीत सिंह को जानकारी देते हुए।

मामला दर्ज| डीएसपी सिटी केसर सिंह ने बताया कि वृद्ध प्रॉपर्टी डीलर मंजीत सिंह की शिकायत पर जगदीप सिंह सीरा नामक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। तरनादल के अर्शदीप सिंह, सत्कार कमेटी से राजा सिंह खुखराना व बलजीत सिंह के अलावा और लोग मौजूद थे।

विधायक ने नहीं उठाया फोन| वहीं मोगा से कांग्रेसी विधायक डॉक्टर हरजोत कमल का जगदीप सिंह सीरा के खिलाफ केस दर्ज होने संबंध प्रतिक्रिया जानने के लिए फोन पर संपर्क किया गया। लेकिन उन्होंने व्यस्त होने का मैसेज डालकर फोन काट दिया।

खबरें और भी हैं...