बच्चों ने पेश की पंजाबी लोक परंपराओं की मनमोहक झांकी
मोगा | डॉ. सैफुद्दीन किचलू सीनियर सेकेंडरी स्कूल (केपीएस) में बैसाखी मनाई गई। स्टूडेंट्स ने ग्रुप सांग के माध्यम से पंजाब की लोक परंपराओं की मनमोहक झांकी पेश कर खूब तालियां बटोरीं। समारोह का शुभारंभ चेयरमैन सुनील गर्ग एडवोकेट, डीन मलकीत सिंह व प्रिंसिपल हेमप्रभा सूद ने किया।
डीन मलकीत सिंह ने विद्यार्थियों से बैसाखी के ऐतिहासिक महत्व के संबंध में जानकारी दी। इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन सुनील गर्ग एडवोकेट ने कहा कि बच्चे जब अपनी परंपराओं व उत्सव के साथ जीते हुए, उन्हें समझते हुए जीवन में आगे बढ़ेंगे तो हर मुश्किल खुद आसान होती जाएगी।
स्कूल में बैसाखी को लेकर प्रस्तुति देती छात्राएं।