पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • श्रीराम शरणम् आश्रम में प्रार्थना सभा करवाई

श्रीराम शरणम् आश्रम में प्रार्थना सभा करवाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीराम शरणम् आश्रम की ओर से वीरवार रात्रि प्रार्थना सभा करवाई गई। सैकड़ों साधक भाई-बहनों ने राम रट लागी मोहे राम रट लागी.. मधुर धुन का गायन करके राम नाम का जाप किया। भजन गायिका राजश्री शर्मा ने पाईयां तेरे दर तो मैं रहमतां हजारां.. व टिंकू बजाज ने सतगुरु तेरे चरणों की धुल जो मिल जाएं.. भजनों से अपनी हाजिरी लगवाई।

सत्संग संचालक प्रदीप बजाज ने कहा कि हमें वह कार्य करने चाहिए जिससे दूसरों का भला हो। अपने हित्त के लिए तो हम रोजाना ही कार्य करते हैं। उन्होंने बताया कि 17 अप्रैल को गोपाल गोशाला गांधी रोड पर विशेष अमृतवाणी सत्संग करवाया जाएगा।

श्रीराम शरणम् आश्रम में भजन गायन करतीं साधक बहनें।

श्री हनुमान जी की भक्ति करने वाले को होती है मनोवांछित फल की प्राप्ति : पवन गौतम
मोगा | श्री सनातन धर्म मंदिर एवं इंस्टीट्यूशंस प्रबंधक कमेटी की ओर से दो दिवसीय अखंड श्री हनुमान चालीसा का पाठ एवं संकीर्तन शुक्रवार को श्री सनातन धर्म शिव मंदिर में आरंभ हुआ। मंदिर के पुजारी पं. पवन गौतम, पं अरुण शुक्ला की अध्यक्षता में डॉ. सीमांत गर्ग, डॉ. मोनिका गर्ग, अमन सिंगला ने ज्योति प्रज्वलित की। मंदिर के पुजारी पवन गौतम ने कहा कि कलियुग में श्री हनुमान जी की भक्ति करने वाले भक्त को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। 14 अप्रैल को सुबह 10 बजे श्री हनुमान चालीसा के पाठों के भोग डालकर संकीर्तन किया जाएगा। इस अवसर पर अशोक बांसल, राज बांसल, अमन सिंगला, पवन गोयल, संजय मित्तल, अमित नोहरिया, रविंदर गर्ग, अभय बांसल, आशा सिंगला, इंद्रा गर्ग उपस्थित थे।

हनुमान चालीसा के पाठ से पहले पूजा अर्चना करते डॉ. सीमांत गर्ग व अन्य।

खबरें और भी हैं...