पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • युवतियों ने मिलकर लाखों रुपए का किया घपला

युवतियों ने मिलकर लाखों रुपए का किया घपला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा|टच स्टोन एजुकेशन सेंटर में नौकरी करने वाली तीन युवतियों द्वारा हिसाब-किताब में घपला करते हुए करीब 6 लाख का घपला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने टच स्टोन एजुकेशन सेंटर के मैनेजर की शिकायत पर तीनों युवतियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना सिटी वन के एएसआई गुरनेक सिंह ने बताया कि टच स्टोन एजुकेशन सेंटर के मैनेजर सवीन गोयल ने 11 अप्रैल 2018 को एसएसपी को दी लिखित शिकायत में आरोप लगाया था कि उसने फरवरी 2018 में ही टच स्टोन एजुकेशन सेंटर में बतौर मैनेजर के चार्ज संभाला था। चार्ज संभालने के बाद उसके द्वारा एजुकेशन सेंटर का रिकार्ड व हिसाब किताब जांच करने के बाद सामने आया कि वहां काम करने वाली तीन युवतियों द्वारा करीब 6 लाख रुपये खुर्दबुर्द किए गए हैं। एसएसपी ने मामले की जांच डीएसपी सिटी को सौंपी। जांच अधिकारी ने जांच कर आरोपी हरमन ग्रेवाल निवासी लुधियाना, मनप्रीत कौर दोसांझ रोड मोगा व रजनीत कौर सेखांवाला जिला फिरोजपुर के खिलाफ केस दर्ज किया है।

खबरें और भी हैं...