पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मुलाजिम ने कई ट्रक कंक्रीट, रेत व बजरी चोरी से बेचे

मुलाजिम ने कई ट्रक कंक्रीट, रेत व बजरी चोरी से बेचे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा|नेशनल हाईवे बनाने वाली पटेल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड कंपनी के मुलाजिम द्वारा कई ट्रक कंक्रीट, रेता व बजरी चोरी करके आगे बेचने के मामले में पुलिस ने कंपनी के इंचार्ज के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना अजीतवाल के एएसआई सुलखन सिंह ने बताया कि पटेल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड कंपनी में काम करने वाले प्रभाष कुमार ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि जिस कंपनी में वह काम करता है उसी कंपनी में संदीप दास काम करता था। दोनों उड़ीसा राज्य से संबंधित हैं। पटेल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड कंपनी द्वारा नेशनल हाईवे बनाने का काम किया जाता है। ऐसे में उनके द्वारा गांव धूडकोट कलां में रहने की व्यवस्था कर रखी है। उसने आरोप लगाया कि कंपनी द्वारा सड़क बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाली कंक्रीट, रेता, बजरी में जनवरी व फरवरी 2018 दो महीने में कई ट्रक सामान चोरी करके आगे बेचे गए हैं। जबकि कंपनी का सामान चोरी करके बेचे सामान की कीमत 45 हजार रुपए है।

खबरें और भी हैं...