पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्कॉर्पियो ने एक्टिवा को टक्कर मारी, केस

स्कॉर्पियो ने एक्टिवा को टक्कर मारी, केस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा|तेज रफ्तार स्कॉर्पियों चालक ने एक्टिवा को टक्कर मार दी। हादसे में एक्टिवा सवार महिला व उसकी सास दोनों घायल हो गईं। उनको सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं हादसे में एक्टिवा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। थाना सिटी वन के एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि संत नगर निवासी मोनिका ने पुलिस को बयान दिया है कि वह 8 अप्रैल को स्कूटी पर सवार होकर सास कांता देवी के साथ बाजार जा रही थी। अमृतसर रोड दशमेश नगर गली नंबर छ के सामने तेज रफ्तार स्कॉर्पियों ने उनकी स्कूटी को टक्कर मारी और मौका पाकर गाड़ी समेत फरार हो गया। पुलिस ने गाड़ी चालक नवदीप सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है।

खबरें और भी हैं...