मारपीट के आरोप में दो महिलाओं समेत सात पर केस दर्ज
मोगा|दोस्त की प|ी व उसके मायके वालों ने एक व्यक्ति को रास्ते में घेरकर मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल के बयान पर सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना अजीतवाल के एएसआई संतोख सिंह ने बताया कि गांव कोकरी कलां निवासी सेवक सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसके दोस्त कुलवंत सिंह का अपनी प|ी संदीप कौर के साथ विवाद होता रहता था, जबकि वह उनके बीच विवाद को खत्म करने की कोशिश करता था। 11 अप्रैल को वह गांव में जा रहा था तो उसी रंजिश के चलते दोस्त की प|ी संदीप कौर ने अपने मायके वालों के साथ मिलकर उसे मारपीट कर घायल कर दिया। मामले की जानकारी पुलिस को देने पर उसके बयान पर संदीप कौर, इकबाल सिंह, सुखचैन सिंह, मनजीत कौर, राजविंदर सिंह, सुखचैन सिंह व कर्मजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है।