3 बाइक चोरी, दो मामलों में केस दर्ज
तीन विभिन्न मामलो में अज्ञात चोरों द्वारा अलग अलग स्थानों से बाइक चोरी करने के आरोप में दो पर केस दर्ज किया है। तीसरे मामले में पुलिस जांच कर रही है। वहीं चोरी के बाइक समेत पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करके केस दर्ज किया है। थाना सिटी वन के हवलदार ठाना सिंह ने बताया कि गुरू अर्जुन देव नगर निवासी गुरदास सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि 27 मार्च को वह बाइक से एलआईसी दफ्तर के निकट आया था। लेकिन वह अपना काम खत्म करके वापस आया तो उसका बाइक चोरी हो चुका था। मामले की जानकारी पुलिस को देने पर उसके बयान पर अज्ञात चोर के खिलाफ बाइक चोरी के आरोप में केस दर्ज किया है। दूसरे मामले में थाना सिटी साउथ के हवलदार धर्मपाल सिंह ने बताया कि पुराना मोगा निवासी विशाल कुमार ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि एक अप्रैल को वह अपने निजी काम से बाइक पर प्रताप रोड पर गया था। कुछ देर बाद उसका बाइक चोरी हो चुका था। मामले की जानकारी पुलिस को देने पर उसके बयान पर अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज किया है।