पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सोसायटी ने शुरू की डेंगू जागरूकता मुहिम

सोसायटी ने शुरू की डेंगू जागरूकता मुहिम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिविल सर्जन द्वारा मोगा शहर की समाजसेवी संस्थाओं से बैठक कर मौसमी बीमारियों के बारे में लोगों को जागरूक करने की कि गई अपील को गंभीरता से लेते भाई घनैया ब्लड डोनर सोसायटी के सदस्यों द्वारा प्रधान गुरनाम सिंह लवली की अध्यक्षता में गुलाबी बाग मोगा, शहीद भगत सिंह नगर, विश्वकर्मा भवन व गोधेवाला में डेंगू संबंधी पोस्टर लगाए गए और सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गोधेवाला में विद्यार्थियों को डेंगू संबंधी जानकारी दी गई। जिक्रयोग है कि सिविल सर्जन की अपील के बाद मोगा शहर की समाजसेवी संस्थाएं मौसमी बीमारियों का टाकरा करने के लिए लोगों को जागरूक करके बीमारी के चुगल से बचाने के लिए सेहत विभाग की सहायता के लिए जुट गई है। सोसायटी के सदस्यों ने लोगों को डेंगू फैलने का कारणों, बचाव साधनों व इलाज संबंधी जानकारी देते लोगों को अपनी बच्चत खुद करने व घरों के बाहर व अंदर साफ पानी खडा़ न होने देने, हर शुक्रवार कूलरों, फ्रिजों की ट्रे, पानी वाले ड्रंमों को खाली करके सुखाने व दिन व रात समय शरीर को पूरी तरह ढककर रखने के लिए प्रेरित किया। सोसायटी प्रधान गुरनाम सिंह लवली सेहत विभाग द्वारा लोगों को मौसमी बीमारियों, जैसे मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, पानी से फैलने वाली बीमारियों से बचाने के लिए किए जा रहे प्रबंधों की तारीफ करते कहा कि इससे निश्चित रूप में फायदा होगा। इस अवसर पर अशोक कुमार गुप्ता, गुरदीप सिंह, करनदीप सिंह, पवित्र सिंह, दलजीत सिंह, हरिंदर सिंह, सुखदेव सिंह, गुरप्रीत सिंह, राकेश कुमार, अमनदीप कौर आदि उपस्थित थे।

सेहत
भाई घनैया ब्लड डोनर सोसायटी के सदस्यों ने डेंगू जागरूकता संबंधी पोस्टर लगाए
मौसमी बीमारियों के प्रति जागरूक करने के लिए पोस्टर लगाते हुए सदस्य।

खबरें और भी हैं...