पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वकील व पैरालीगल वालंटियर विद्यार्थियों को कर रहे जागरूक

वकील व पैरालीगल वालंटियर विद्यार्थियों को कर रहे जागरूक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा |माननीय मेंबर सचिव पंजाब राज्य कानूनी सेवाएं अथार्टी एसएएस नगर के दिशा निर्देशों की पालना व इंचार्ज जिला व सेशन जज कम चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथार्टी रजिंदर अग्रवाल की हिदायतों अनुसार जिले के स्कूलों में कानूनी साक्षरता क्लब खोले जा चुके है। जिला शिक्षा दफ्तर द्वारा सरकारी स्कूलों में चल रहे 142 कानूनी साक्षरता क्लबों की सूचना जिला कानूनी सेवाएं अथार्टी के दफ्तर को प्राप्त हुई है। जानकारी देते सीजेएम कम सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथार्टी विनीत कुमार नारंग ने बताया कि जिले के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों, कॉलेजों में कानूनी साक्षरता क्लबों का होना जरूरी है। कानूनी साक्षरता क्लबों की गतिविधियों को ओर बेहतर बनाने के उद्देश्य से जिला कानूनी सेवाएं अथार्टी द्वारा हर माह पैनल के वकीलों व पैरालीगल वालंटियर्स की ड्यूटी लगाई जा रही है ।

खबरें और भी हैं...