पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पेंशनर्स ने पे कमीशन की रिपोर्ट लागू करने की मांग की

पेंशनर्स ने पे कमीशन की रिपोर्ट लागू करने की मांग की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा |पंजाब गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक दर्शन सिंह बराड़ प्रदेश उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसहमति से प्रस्ताव पारित करके सरकार से मांग की कि पे कमीशन की रिपोर्ट जल्द जारी की जाए और लागू की जाए। पेंशनरों के 22 महीने के डीए की बकाया जल्द नकद दिया जाए, जनवरी 17 जुलाई 17 से जनवरी 18 से बनती डीए की किश्त नकद दी जाए, अंतिम रिलीफ 5 प्रतिशत से बढ़ाकर 25 प्रतिशत की जाए, खाली पोस्टें पक्के तौर पर भरी जाए, सेवामुक्त मुलाजिमों को हाऊस रैंड दिया जाए, हैंडीकेप्ड मुलाजिमों को हैंडीकैप भत्ता दिया जाए, दिल्ली सरकार की तरह सीनियर सिटीजन को मुफ्त बस सेवा की सहूलत दी जाए, पुरानी पेंशन स्कीम चालू की जाए।

खबरें और भी हैं...