कल होगी मुख्यमंत्री के हलके पटियाला में रैली
मोगा |सांझा अध्यापक मोर्चा पंजाब के आहवान पर जिले के समूह अध्यापक जत्थेबंदियों ने 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री के हलके पटियाला में हो रही हल्ला बोल रैली की तैयारी मुकम्मल कर ली है। जिला कन्वीनर दिग्विजय शर्मा ने बताया कि पंजाब सरकार सत्ता के नशे में आंखों से अंधी व कानों से बोली हो गई है। क्योंकि इस सरकार की मारू नीतियों ने पंजाब गरीब मजदूरों, मुलाजिमों, किसानों, व्यापारियों व आम नागरिकों को भी निराश वश होकर सड़कों पर आने के लिए मजबूर कर दिया है। 15 अप्रैल को पटियाला में समूची अध्यापक शक्ति सैलाब की तरह सरकार को जड़ से हिला देगी। इस अवसर पर तरसेम सिंह, हरचंद सिंह, अमनदीप सिंह, सरबजीत सिंह, कुलदीप सिंह आदि उपस्थित थे।