रामगढ़िया भाईचारे ने की बैठक
मोगा|आने वाले पंचायत, ब्लाॅक समिति व जिला परिषद के चुनाव में पिछड़ी श्रेणियों के लिए राखवांकरन में हो रहे भेदभाव व मुलाजिम भर्तियों में पंजाब सरकार द्वारा किए हुए फैसले को भी पूरी तरह से लागू न करने के खिलाफ पिछड़े समाज को जागरूक करने व अपने हकों की रक्षा करने के लिए पिछड़े समाज को लामबंद किया जा रहा है। इसलिए पछड़ा समाज संगठन होंद में लाया गया। इन शब्दों का प्रगटावा गुरुद्वारा विश्वकर्मा भवन में रामगढिय़ा भाईचारे की बैठक को संबोधित करते गुरप्रीतम सिंह चीमा ने किया। पिछड़ी श्रेणियों को 1954 से 2 प्रतिशत राखवांकरन मिला हुआ है जो 1974 में यह राखवांकरन 5 प्रतिशत पंजाब सरकार द्वारा तय किया गया।