एससी कमीशन के राजकुमार हंस को दिया निमंत्रण पत्र
मोगा |आदि धर्म समाज जिला मोगा की ओर से डाॅ. भीमराव अंबेडकर जी के 127वें जन्म दिवस पर 20 अप्रैल को चौखा कांप्लेक्स में एक विशाल समागम का आयोजन किया जा रहा है। यह समागम आधस जिलाध्यक्ष अर्जुन कुमार और सभी मेंबरों के सहयोग से करवाया जा रहा है। जिसमें धामिक, सामाजिक, राजनीतिक संस्थाओं के नेता हाजिर होंगे। समागम में पंजाब राज्य अनुसूचित जाति कमीशन के मेंबर राजकुमार हंस, मेंबर करनवीर सिंह इंदौरा व मेंबर प्रभ दयाल रामपुर मुख्य मेहमान की भूमिका अदा करेंगे।