सबरंग वेलफेयर क्लब ने विद्यार्थियों को दी पाठ्य सामग्री
सबरंग वेलफेयर क्लब की ओर से गांव बूघीपूरा के सरकारी प्राइमरी स्कूल के 600 विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री के साथ खेलने के लिए स्पोर्ट्स किट दी गयी। अध्यक्ष सुखविंदर सिंह ने बताया कि क्लब द्वारा प्रत्येक वर्ष अलग-अलग स्कूलों में जाकर पुस्तकें वितरित की जाती हैं ताकि विद्यार्थी पढ़ लिखकर जीवन में आगे बढ़ सकें।
इस अवसर पर सुखविंदर सिंह, बूटा सिंह, गुरप्रीत सिंह, मनदीप धालीवाल, सुखजीत सिंह, मनजीत सिंह, बलजिंदर सिंह आदि उपस्थित थे।
बच्चों को पाठ्य सामग्री देते सदस्य।