पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गीता भवन में भगवान शिव की मूर्ति स्थापित

गीता भवन में भगवान शिव की मूर्ति स्थापित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्थानीय गीता भवन में भगवान शिव मूर्ति की स्थापना विधि-विधान के साथ की गई। गीता भवन मंदिर के भीतर भगवान शिव की मूर्ति की परिक्रमा करवाकर पंडित नंदकिशोर शर्मा के नेतृत्व में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना करके मूर्ति को स्थापित करवाया। गीता भवन के अध्यक्ष महा मंडलेश्वर स्वामी सहज प्रकाश जी ने कहा कि कण-कण में विराजमान भगवान शिव अपने भक्तों पर सदैव कृपा बरसाते हैं।

ब्रह्मलीन स्वामी वेदांता नंद जी महाराज के आशीर्वाद से गीता भवन के मुख्य गेट के सामने भगवान शिव की प्रतिमा को स्थापित किया गया है। स्वामी सहज प्रकाश जी ने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी वेदांता नंद जी महाराज द्वारा पिछले 50 वर्षों से चलाई जा रही संत सम्मेलन की कड़ी के तहत इस वर्ष सर्व धर्म संत सम्मेलन की गोल्डन जुबली मनाई जाएगी। इसमें भारत वर्ष के 21 महा मंडलेश्वर, 3 जगतगुरु शंकराचार्य, 101 संत हरिद्वार से आएंगे। उन्होंने कहा कि भगवान शिव सदैव अपने भक्तों पर प्रसन्न रहते हैं। इस अवसर पर पंडित नंद किशोर, महेन्द्र जिंदल, पवन अग्रवाल, राम रशपाल, पवन कुमार, विक्की मेहंदीरत्ता, बलदेव राज लूथरा, विनोद उपस्थित थे।

भगवान शिव की मूर्ति की स्थापना से पहले परिक्रमा करते स्वामी सहज प्रकाश जी एवं श्रद्धालुगण।

खबरें और भी हैं...