एमएलए. डाॅ. हरजोत ने शुरू करवाई गेहूं की खरीद
मोगा |किसानों की खून पसीने की मेहनत से उगाई गेहूं की फसल का एक एक दाना कैप्टन सरकार की ओर से खरीदा जाएगा व किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी। उक्त विचार डाॅ. हरजोत कमल एम.एल.ए. मोगा ने चडिक दाना मंडी में गेहूं की खरीद शुरु करवाने के अवसर पर प्रकट किये। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने हमेशा पंजाब को बढिय़ा प्रशासन मुहैया करवाया है तथा पिछली सरकार ने किसानों को मंडियों में ठोकरें खाने के लिए मजबूर किया। डाॅ. हरजोत ने कहा कि जब कैप्टन अमरेंद्र सिंह की सरकार बनी तो उसके तुरंत बाद मंडियों को सीजन में धान की फसल आई तथा कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने उसी प्रशासन से मंडियों के पुख्ता प्रबंध करवाए, जिस प्रशासन से पिछली सरकार नाकाम साबित हुई थी।