पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बेटियों की सुरक्षा के लिए कड़े कानून बनाए सरकार : एसो.

बेटियों की सुरक्षा के लिए कड़े कानून बनाए सरकार : एसो.

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विश्व हिंदू शक्ति व फौजी मार्केट मुलाजिम एसोसिएशन की ओर से जम्मू कश्मीर के शहर कठुआ में कुछ माह पहले दरिंदगी का शिकार हुई मासूम बच्ची को इंसाफ दिलाने के लिए कैंडल मार्च निकाला गया। यह कैंडल मार्च फौजी मार्केट से आरंभ होकर रामगंज मंडी, मेन बाजार, प्रताप रोड, चैंबर रोड, पुरानी दाना मंडी से होता हुआ प्राचीन सिद्ध श्री हनुमान जी मंदिर में पहुंचा। जहां समूह सदस्यों ने माननीय सुप्रीम कोर्ट से बच्ची के परिवार को न्याय दिलाने के लिए कुकर्म करने वाले लोगों को फांसी की मांग की। विश्व हिंदू शक्ति के अध्यक्ष राहुल शर्मा ने कहा कि जम्मू कश्मीर में हुई इस घटना से जहां पूरा देश शर्मसार है, वहीं समाज में आए दिन बेटियों पर हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए राज्य सरकारें जिम्मेदार हैं। उन्होंने जम्मू कश्मीर सरकार से मांग की कि इस मामले की सी.बी.आई. जांच करवाई जाए। इस मामले को राजनीतिक व धार्मिक मुद्दा न बनाकर देश की बेटी को इंसाफ दिया जाए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2012 में दिल्ली के निर्भया कांड के बाद केंद्र सरकार ने कड़े कानून बनाने के आदेश जारी किए थे, लेकिन उन आदेशों के बावजूद भी आज भी देश की बेटियां अपने आपको सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रही। केंद्र सरकार व राज्य सरकारें मिलकर देश की बेटियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी लें व ऐसी घिनौने हरकत करने वाले को फांसी की सजा दे।

कैंडल जलाकर देश की बेटियों की सुरक्षा की मांग करते समूह सदस्य।

खबरें और भी हैं...