कॉलेज के छात्रों ने किया विभिन्न स्थलों का दौरा
मोगा |शुकदेवा कृष्णा कॉलेज के ईटीटी एवं बीएड के छात्रों के लिए धार्मिक एवं शैक्षिक टूर का आयोजन किया गया। प्रिं. डॉ. मोनिका वर्मा द्वारा इस टूर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। वाइस प्रिं. नवजोत कौर, प्रो. रविंदर कौर, सरबजीत कौर, जसमीत कौर, अमनदीप कौर एवं हरबंस कौर (लाईब्रेरियन) की अगुवाई में छात्रों ने सबसे पहले गुरुद्वारा बाबा बुढ़ा साहिब जी के दर्शन किए एवं धार्मिक व ऐतिहासिक जानकारी प्राप्त की। इस उपरांत उन्होंने ग्रामीण सभ्याचारक जीवन की जानकारी प्राप्त की। अंत में श्री हरमंदिर साहिब एवं श्री अकाल तख्त के दर्शन किए।