गांव कपूरे में गेहूं की खरीद की शुरुआत
मोगा |गेहूं की आमद को लेकर पंजाब सरकार द्वारा मंडियों में गेहूं की खरीद को लेकर हर तरह के बढिय़ा प्रबंध किए गए है। पूर्व मेंबर शिरोमणि कमेटी व महासचिव पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने गांव कपूरे की अनाज मंडी में गेहूं के खरीद प्रबंधों का जायजा लेने समय कहा कि कैप्टन साहिब द्वारा किसानों कर्जा माफी की दूसरी किश्त जारी कर दी गई है। इस मौके किसानों द्वारा मंडी में लाई गेहूं की खरीद शुरु करवाई। उन्होंने रौली, चुगावां, बुघीपुरा, भिंडर आदि मंडियों का दौरा किया इस अवसर पर परमजीत कौर, दिलबाग सिंह, जरनैल सिंह, सुरजीत सिंह, बरिंदर सिंह, विस्की सिंह, जसवीर कौर, पवन बावा, जसवीर कौर आदि उपस्थित थे।