पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फगवाड़ा में दलितों पर गोली चलाने वालों पर मामला दर्ज करने की मांग

फगवाड़ा में दलितों पर गोली चलाने वालों पर मामला दर्ज करने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पेंडू मजदूर यूनियन ने डिप्टी कमिश्नर के सलाहकार को राज्य के मुख्यमंत्री के नाम मांगपत्र देकर फगवाड़ा में दलितों पर हमला करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है। सलाहकार विश्वास बैंस को मांगपत्र सौंपते यूनियन के नेता मंगा सिंह वेरोके ने बताया कि पिछले दिनों फगवाड़ा में हुए गोली कांड में दलितों पर गोली चलाने वाले लोगो पर मामला दर्ज किया जाए। इस घटना में पुलिस प्रशासन की नालायकी करने वाले अधिकारियों पर बनती कानूनी कार्रवाई की जाए। एस सी एक्ट रिजर्वेशन को खत्म करने के रोष में भारत बंद के दौरान दलितों पर दर्ज किए मामलों को रद किया जाए। भीम आर्मी के प्रमुख चन्द्र शेखर को उतर प्रदेश की पुलिस बिना शर्त रिहा करे। दलितों पर हो रहे अत्याचारों को रोकने के साथ सुप्रीम कोर्ट एससी एक्ट के फैसले को वापिस ले।

डीसी के सलाहकार को मांगपत्र देते पेंडू मजदूर यूनियन के सदस्य।

खबरें और भी हैं...