मुख्यमंत्री के ओएसडी को मिले रमसा अध्यापक
पिछले लगभग पांच महीनों से वेतन से वंचित एसएसए/रमसा अध्यापकों की जत्थेबंदी का वफद बुधवार को सीएम हाउस में मुख्यमंत्री के ओएसडी संदीप बराड़ को मिला। नेताओं ने उनको बताया कि सरकार ने उन्हें रेगुलर तो क्या करना है उलटा अब इन अध्यापकों को पिछले लगभग पांच महीनों से वेतन भी नहीं मिला। ओएसडी ने मौके पर संबंधित अफसरों से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। ओएसडी बराड़ ने उनके वफद को आश्वासन दिया कि वह जल्द से जल्द वेतन जारी करवाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार अध्यापकों को रेगुलर करने के मुद्दे पर गंभीरता से सोच रही है। वफद में प्रदेश एक्शन कमेटी के सदस्य गुरप्रीत अम्मीवाला, जजपाल बाजेके, गुरप्रीत, रामभजन चौधरी, जसविंदर ने मांग की कि उनकी सेवाओं को शिक्षा विभाग में पूरा वेतन, भत्तों व सहूलियतों समेत रेगुलर किया जाए, संघर्ष के दौरान नेताओं पर डाले झूठे पर्चे रद्द किए जाए तथा रुका वेतन जारी किया जाए।
एसएसए रमसा अध्यापक मुख्यमंत्री के ओएसडी संदीप बराड़ को ज्ञापन सौंपते ।