- Hindi News
- National
- टेक्नो फेस्ट में फिरोजपुर काॅलेज के विद्यार्थियों ने किया शानदार प्रदर्शन
टेक्नो फेस्ट में फिरोजपुर काॅलेज के विद्यार्थियों ने किया शानदार प्रदर्शन
गत दिवस एलएलआरआईईटी घल्ल कलां में आयोजित टेक्नो फेस्ट एस्ट्रो-2018 में फिरोजपुर ग्रुप आॅफ काॅलेज फिरोजशाह के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। प्रतिभागी टीमों के काॅलेज पहुंचने पर काॅलेज के चेयरमैन हीरा लाल शर्मा, महासचिव शिवम वशिष्ठ, प्रिंसिपल डाॅ. अतुल गोयल, आईटीआई के डायरेक्टर हरमीत सिंह, पालीटेक्निक काॅलेज के प्रिंसिपल गुरदीप सिंह बाठ, पीएस तूर, हरमन संधू, रितू मेहता, रजनी शर्मा, साहिल शर्मा व राहुल सूद द्वारा स्वागत किया गया और छात्रों को बधाई दी गई। इस अवसर पर काॅलेज के चेयरमैन हीरा लाल शर्मा ने कहा कि काॅलेज के छात्रों द्वारा टेक्नो फेस्ट में शानदार प्रदर्शन करके काॅलेज का नाम रोशन किया है। उन्होंने कालेज में जहां छात्रों को शिक्षा के साथ साथ खेलों व सांस्कृतिक कार्यों के लिए प्रेरित किया जाता है। वहीं, छात्रों के लिए प्लेसमेंट पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। इस अवसर पर हरमन संधू ने बताया कि एलएलआरआईईटी में टेक्नो फेस्ट एस्ट्रान का आयोजन किया गया था। जिसमें आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में फिरोजपुर काॅलेज की टीमों द्वारा भाग लिया गया था। उन्होंने बताया कि उक्त कार्यक्रम में हुए मैड-एड में एफसीईटी के पारस शर्मा ने पहला स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार नेल आर्ट्स में एफसीईटी की प्रियंका कुमारी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि प्रोजेक्ट एक्जीबिशन में एफसीईटी के दीपांशु व चंदन लांबा ने पहला स्थान प्राप्त किया। वेब डिजाइनिंग में एफसीईटी के परविन्द्र सिंह और शिवम ने पहला स्थान प्राप्त किया। टेक्निकल क्विज में एफसीईटी के पारस शर्मा, अमनदीप सिंह, नाहदिल सलाम व रवनीत कौर ने पहला स्थान प्राप्त किया। जनरल क्विज में एफआईएम के दलजीत सिंह, राहुल चोपड़ा व प्रेम कुमार ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार पोस्टर मेकिंग में एफसीईटी की प्रियंका कुमारी व सन्नी ने पहला स्थान प्राप्त किया। ऐसे राइटिंग में एफसीईटी के मुदासिन अहमद वारिस ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। रंगोली मुकाबले में एफसीईटी के जगजीवनजोत सिंह व गुरतेज सिंह ने पहला तथा सिमरनप्रीत कौर व रजनी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
फिरोजपुर ग्रुप आॅफ कॉलेजज फिरोजशाह में विजेता छात्रों को बधाई देते चेयरमैन हीरा लाल शर्मा, शिवम वशिष्ठ व अन्य।