पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरकारी स्कूल भिंडरकलां में हुई पूर्व सैनिकों की बैठक

सरकारी स्कूल भिंडरकलां में हुई पूर्व सैनिकों की बैठक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूर्व सैनिकों की एक अहम बैठक सरकारी प्राइमरी स्कूल भिंडरकलां में इंडियन एक्स सॢवसेज लीग जिला मोगा के अध्यक्ष कैप्टन प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक दौरान पूर्व सैनिकों को आ रही मुश्किलों संबंधी विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर कैप्टन प्रताप सिंह ने पूर्व सैनिकों के साथ ईसीएचएच बारे जानकारी साझी करते बताया कि पूर्व सैनिकों या उनके पारिवारिक मेंबर को बीमार होने पर इमरजेंसी केस दौरान किसी और शहर में रेफर होकर जाने की जरूरत नहीं, बल्कि मोगा के किसी प्राइवेट अस्पताल से सरकारी खर्चे पर इलाज करवा सकते हैं। इस बैठक के दौरान कैप्टन सुरजीत सिंह, कैप्टन मुख्तियार सिंह, सूबेदार गुरचरन सिंह, सूबेदार हरभजन सिंह, सूबेदार हरबंस सिंह, सूबेदार महेन्द्र सिंह, मुख्तियार सिंह, सुखदेव सिंह, दर्शन सिंह व प्यारा सिंह आदि हाजिर थे।

खबरें और भी हैं...