पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिले की मंडियों में हुई 1,11,970 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद : डीसी

जिले की मंडियों में हुई 1,11,970 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद : डीसी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डिप्टी कमिश्नर मोगा दिलराज सिंह ने खरीद एजेंसियों के अधिकारियों को मंडियों में गेहूं की लिफ्टिंग में तेजी लाने के निर्देश दिए, ताकि मंडियों में गेहूं के ढेर लग जाने के कारण किसानों को जगह की कमी का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि जिले की मंडियों में गत सांय तक 1,58,265 मीट्रिक टन गेहूं की आमद हुई है, जिसमें से 1,11,970 मीट्रिक टन गेहूं की विभिन्न खरीद एजेंसियों द्वारा की जा चुकी है, जो कि मंडियों में पहुंची कुल गेहूं का 71 प्रतिशत है। उन्होंने विभिन्न खरीद एजेंसियों द्वारा गेहूं की खरीद संबंधी जानकारी देते बताया कि एफ.सी.आई. द्वारा 37100 मीट्रिक टन, पनग्रेन द्वारा 26328 मीट्रिक टन, मार्कफैड द्वारा 21793 मीट्रिक टन, पनसप द्वारा 3233 मीट्रिक टन, पंजाब एग्रो कार्पोरेशन द्वारा 10455 मीट्रिक टन, पंजाब राज्य गोदाम निगम द्वारा 12775 मीट्रिक टन तथा व्यापारियों द्वारा 296 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई। उन्होंने बताया कि खरीद की गई गेहूं में 37,245 मीट्रिक टन गेहूं की लिफ्टिंग भी करवाई जा चुकी है। डिप्टी कमिश्नर ने जिले के किसानों से अपील की कि वह मंडियों में अपनी फसल पूरी तरह सूखाकर ही लेकर आए, ताकि उनको अपनी फसल बेचने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

खबरें और भी हैं...