पर्यावरण को बचाने के लिए आसपास लगाएं पौधे : रिशव
मोगा |जय श्री राधे श्याम सेवा मंडल की ओर से दूषित हो रहे पर्यावरण को बचाने के लिए शहीदी पार्क में फलदार व छायादार पौधे लगाने के साथ उनको पालने का प्रण लिया गया। इस अवसर पर मंडल के सेवादार रिशव गर्ग, जय गोयल, आयुष गर्ग ने कहा कि सड़कों को चौड़ा करने के लिए दिन ब दिन पेड़ों की हो रही कटाई सड़कों पर बढ़ रहे वाहन व फैक्ट्रियों की चिमनियों से निकलने वाला धुंआ चिंता का विषय है। इस अवसर पर संतोश शाही, प्रवीन गोयल, ओमप्रकाश चावला आदि उपस्थित थे।