स्वच्छ भारत अभियान के तहत बच्चों को बताए सफाई के नुस्खे
मोगा|सेहत व परिवार भलाई विभाग की ओर से मनाए जा रहे स्वच्छ भारत अभियान के तहत सिविल सर्जन मोगा डॉ सुशील जैन व सीनियर मेडिकल अफसर डॉ इंद्रवीर सिंह गिल के दिशा निर्देशों पर बीईई रछपाल सिंह सोसन व एसआई बलराज सिंह सिद्धू की टीम की ओर से समर फील्ड स्कूल डरोली भाई के बच्चों को निजी सफाई के नुक्से बताए गए। इस मौके रछपाल सिंह सोसन ने बच्चों को बताया कि शरीर की सफाई के साथ साथ अपने आस पास की सफाई भी जरूरी है। उन्होंने बताया कि प्लास्टिक के लिफाफों का प्रयोग कम किया जाए व रसोई से निकलने वाला कूडा कर्कट कंपोस्ट खाद के लिए प्रयोग किया जाए। बलराज सिंह संधू ने बच्चों को हाथ धोने के 6 स्टेप बताए।