सरबत के भले के लिए लगाया भंडारा
मोगा |शहर में सुख शांति की कामना को लेकर दुकानदारों द्वारा पूरी चने का भंडारा लगाया गया। भंडारे की शुरुआत यूथ अग्रवाल सभा के चेयरमैन विकास बांसल, अध्यक्ष रिशु अग्रवाल, सचिव भारत गुप्ता ने सरबत के भले के लिए अरदास करके की। रिशु अग्रवाल ने कहा कि शहर में कार्य की वृद्धि व आपसी भाईचारक सांझ बनी रहे इसी कामना को लेकर प्रत्येक वर्ष दुकानदारों द्वारा भंडारा लगाया जाता है। इस अवसर पर पंकज दुबे, विशु अग्रवाल ,विनय बाली,सहित समूह दुकानदार उपस्थित थे।