पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • संतुलित भोजन संबंधी जागरूक करने को लगाया सेमिनार

संतुलित भोजन संबंधी जागरूक करने को लगाया सेमिनार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा |द लर्निंग फील्ड ए ग्लोबल स्कूल (टीएलएफ) में बच्चों को संतुलित भोजन संबंधी जागरूक करने के उद्देश्य से सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार को संबोधित करते प्रिंसीपल स्मृति भल्ला व चेयरमैन इंजी. जनेश गर्ग ने बताया कि सेमिनार में अध्यापकों ने बच्चों को समझाया कि उन्हें किस प्रकार का भोजन करना चाहिए, किस प्रकार का भोजन नहीं करना चाहिए, जंक फूड का कभी मन करे तो सप्ताह में एक या दो बार ही लें, इसे आदत न बनाएं। इस समय बच्चों को समझाते हुए उन्हें संकल्प भी दिलाया गया कि अब वे कभी अपने मां-बाप से ऐसी चीजें खाने के लिए जिद नहीं करेंगे। मां-बाप की बात मानेंगे, स्कूल में भी हमेशा पौष्टिक भोजन ही लंच बॉक्स में लेकर आएंगे।

खबरें और भी हैं...