मैनेजमेंट विभाग ने करवाया एप्टीट्यूट टेस्ट
मोगा |देश भगत फाउंडेशन ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशन में एप्टीट्यूट टेस्ट का आयोजन करवाया गया। विभाग द्वारा टेस्ट का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की जानकारी में बढ़ावा करना व भविष्य में होने वाले ऐसे कई टेस्टों के लिए विद्यार्थियों को तैयार करना था। इस टेस्ट में बीबीए, बीकॉम व एमबीए के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस टेस्ट में विद्यार्थियों से अलग अलग लेवल के प्रश्न उत्तर पूछे गए। इस टेस्ट में विद्यार्थियों से जरनल नॉलेज, रीजनिंग विषय से संबंधित प्रश्न उत्तर पूछे गए। टेस्ट में से एमबीए दूसरे भाग की छात्रा परमिंदर कौर ने पहला, बीकॉम के प्रिंस ने दूसरा व बीकॉम छठे समेस्टर के जसविंदर सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस मुकाबले का प्रबंध विभाग के मुखी दमनप्रीत कौर, दर्शन सिंह, नवनीत शर्मा व वीरपाल कौर की देखरेख में करवाया गया। कॉलेज चेयरमैन डॉ. जोरा सिंह, प्रधान अशोक गुप्ता, डायरेक्टर दविंदरपाल सिंह, गौरव गुप्ता, अनुज गुप्ता, डीन एकेडमिक प्रीति शर्मा ने विद्यार्थियों को बधाई दी।