मिलेनियम वर्ल्ड स्कूल में करवाए कराटे मुकाबले
मोगा |मिलेनियम वर्ल्ड स्कूल में कोरियन कराटे मुकाबले करवाए गए। मुकाबलों में एस.एफ.सी. स्कूल, पाथवेज ग्लोबल स्कूल कोटईसे खां, होली हार्ट स्कूल अजीतवाल, एस.बी.आर.एस. गुरुकुल मैहना के अंडर-10, अंडर-14, अंडर-18 वर्ग के विद्यार्थियों ने भाग लिया। मुकाबलों की शुरूआत मुख्य मेहमान केहर सिंह व जसपाल सिंह खिलाडिय़ों से जान-पहचान करके करवाई। इन मुकाबलों में मिलेनियम वर्ल्ड स्कूल के बच्चे भी शामिल थे। अंडर-14 मुकाबले में गुरनूर सिंह, अभिनंदन ने गोल्ड मैडल हासिल किया। अंडर-10 मुकाबले में अर्शदीप कौर ने गोल्ड मैडल, दीपांशी मितल तथा कोमलप्रीत कौर ने सिल्वर मैडल तथा नवदीप ठाकुर, अनमोल अरोड़ा, करन जिंदल ने ब्राउज मैडल हासिल किया। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन वासू शर्मा, राजिंद्रा एजूकेशन सोसायटी के डायरेक्टर सीमा शर्मा, प्रिंसिपल तथा कोच तीर्थ मौजूद थे।