पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भूपेन्द्रा खालसा स्कूल में करवाया सेमिनार

भूपेन्द्रा खालसा स्कूल में करवाया सेमिनार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला एवं सेशन जज कम चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी मोगा राजेन्द्र अग्रवाल की हिदायतों अनुसार सीजेएम कम सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी मोगा विनीत कुमार नारंग द्वारा आज भूपेन्द्रा खालसा सीनियर सेकेडरी स्कूल में सेमिनार लगाया गया। सेमिनार को संबोधित करते सी.जे.एम. विनीत कुमार नारंग ने स्कूल के विद्यार्थियों को नशों के दुष्प्रभावों बारे जानकारी देते हुए कहा कि नशा मनुष्य की जिंदगी को बर्बाद कर देता है। इसके अलावा उन्होंने सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी देते कहा कि सड़क नियमों बारे प्रत्येक व्यक्ति को जानकारी होनी चाहिए, ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सकें। उन्होंने दूषित हो रहे वातावरण की चिंता करते हुए कहा कि हमें गेहूं की पराली को जलाना नहीं चाहिए, क्योंकि पराली को जलाने से हवा दूषित हो जाती है।

सेमिनार के दौरान बच्चों को सर्टिफिकेट देते अधिकारीगण।

खबरें और भी हैं...