फाटकों के पास से युवक का शव बरामद
नेस्ले रेलवे फाटकों के पास पुलिस ने एक युवक का शव बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है । हेडकांस्टेबल सुरजीत सिंह ने बताया कि उनको सूचना मिली कि नेस्ले के फाटकों के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। उन्होंने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर जांच करके मृतक के पास से मिले दस्तावेजों की जांच की तो मृतक की पहचान गांव लंडेके निवासी जसपाल सिंह(27) के तौर पर हुई है। उन्होंने मृतक के पिता के ब्यानों पर कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा वारिसों के हवाले कर दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक नशे का आदी था।