चोरी की रेत भरी 2 ट्रैक्टर ट्रालियां जब्त, 2 काबू
मोगा | थाना सदर पुलिस ने रविवार शाम 5 बजे गांव सोसन के पास बिना रिकार्ड एवं पर्चियों के रेत ले जा रहे दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को रोककर जब्त करने के साथ ही दोनों आरोपी चालकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी चालकों के खिलाफ चोरी एवं माइनिंग एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। एएसआई संतोख सिंह ने बताया कि गांव सोसन के पास नाकाबंदी के दौरान चालक बलजिंदर सिंह निवासी कमालगढ़ व कुलवंत सिंह निवासी डरोली भाई को गिरफ्तार कर लिया गया।