मोगा जिले में नशे के रूप में जाना जाता गांव दौलेवाला के बस स्टैंड से नशे के ओवरडोज के कारण बेहोशी की हालत में एक युवक मिला है।
इसकी सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस से बेहोश युवक को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लेकिन युवक को होश न आने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है। युवक का इलाज कर रहे डॉ. सरूप बांसल ने बताया कि युवक ने ओवरडोज नशा किया हुआ है। इस कारण वह बेहोशी की हालत में है। युवक की शिनाख्त करने के लिए गांव दौलेवाला चौकी में पुलिस को सूचना दी गई है।
सूचना के आधार पर एएसआई जसविंदर सिंह, हेड कांस्टेबल सुरिंदरजीत सिंह अस्पताल पहुंचे थे। लेकिन युवक की बेहोशी के कारण वह बयान दर्ज नहीं कर पाए। होश में आने के बाद युवक की शिनाख्त हो पाएगी। यहां बता दें कि जिले का गांव दौलेवाला नशा तस्करी में मशहूर रहा है। इस गांव के 90 प्रतिशत लोग नशा तस्करी में लिप्त रहे हैं। लगभग 80 प्रतिशत घरों के मर्दों पर नशा तस्करी के केस चलते होने के चलते इन घरों के मर्द जेलों में बंद हैं और पीछे से महिलाएं इस धंधे में लग गईं।
यही कारण है कि इस गांव में पंजाब सरकार को पुलिस की चौकी बनानी पड़ी, जिसके चलते अब यह गांव इससे बाहर आ रहा है।
सिविल अस्पताल में बेहोशी की हालत में पड़ा अज्ञात युवक।