पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • टिप्पर की टक्कर से बाइक सवार सेनेटरी विभाग के इंस्पेक्टर की मौत

टिप्पर की टक्कर से बाइक सवार सेनेटरी विभाग के इंस्पेक्टर की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा | वाटर वर्क्स व सेनिटेशन विभाग में इंस्पेक्टर पद पर तैनात मनोज कुमार की सोमवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। वह सोमवार सुबह 2.30 बजे अपनी ड्यूटी देकर बाइक पर अपने घर डाला जा रहा था तो मोगा-बरनाला हाईवे पर गांव डाला के निकट टिप्पर ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया। थाना मेहना के एएसआई मनजिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि डाला के पास सड़क हादसा हुआ है तो वह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान मनोज कुमार (49) निवासी डाला के तौर पर हुई है। वह मोगा में डीसी कार्यालय के पास वाटर सप्लाई एवं सेनिटेशन विभाग में इंस्पेक्टर पद पर तैनात था। वह सुबह ड्यूटी देकर बाइक पर घर जा रहा था। हाईवे कंपनी के मिट्टी से भरे टिप्पर ने उसे टक्कर मारी थी। एएसआई मनजिंदर सिंह ने बताया कि लाश का मंगलवार को पोस्टमार्टम कराने के लिए सिविल अस्पताल मोगा में रखवा दिया गया है। टिप्पर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

मनोज कुमार

खबरें और भी हैं...